छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बिग न्यूज़: कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय का निधन

Nil dhankar
23 Jun 2022 9:56 AM IST
छत्तीसगढ़ बिग न्यूज़: कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय का निधन
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ छालीवुड से बुरी खबर सामने आ रही है। छालीवुड के कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय का निधन हो गया है। निशांत उपाध्याय के निधन के बाद छत्तीसगढ़ सिनेमा जगत में शोक की लहर फैल गई है। निशांत छालीवुड के ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने बहुत ही कम समय में प्रसिद्धि हासिल की थी।

साथ ही सुप्रसिद्ध प्रोड्यूसर डायरेक्टर लखी सुंदरानी ने इस बात की जानकारी फेसबुक में साझा की है। निशांत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1999 में की थी। उन्होंने शुरुआत फिल्म 'झन भूलो मा बाप ला' से की थी। निशांत ने 2500 से ज्यादा एल्बम गाने कोरियोग्राफ किए हैं और छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के वो सुपरहिट कोरियोग्राफर रहे हैं। 7 जुलाई 1980 को जन्मे निशांत का यूं चले जाना प्रत्येक कलाकार के लिए व्यक्तिगत क्षति है।

Next Story