छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पौधारोपण में बड़ा फर्जीवाड़ा, प्लांटेशन के लिए जिस जगह का किया चयन पहले से बड़े पैमाने पर जंगल, राजस्व विभाग में नहीं है रिकॉर्ड

jantaserishta.com
2 Nov 2021 7:24 AM IST
छत्तीसगढ़: पौधारोपण में बड़ा फर्जीवाड़ा, प्लांटेशन के लिए जिस जगह का किया चयन पहले से बड़े पैमाने पर जंगल, राजस्व विभाग में नहीं है रिकॉर्ड
x
पढ़े पूरी खबर

रायगढ़ः जिले में कोल ब्लॉक के आवंटन के बदले में होने वाले पौधारोपण में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। प्लांटेशन के लिए उस जगह का चयन किया गया जहां पहले से बड़े पैमाने पर जंगल हैं। हैरानी की बात ये भी है कि जिस गांव का चयन किया गया है उसका रिकॉर्ड राजस्व विभाग में है ही नहीं।

रायगढ़ जिले में कोल ब्लॉक के बदले में होने वाले प्लांटेशन में बड़ा फर्जीवाड़े की आशंका है। दरअसल तमनार में कोल ब्लॉक का आवंटन महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी को किया गया है। पर्यावरणीय नियमों के मुताबिक कोल ब्लॉक के बदले कंपनी को 214.869 हेक्टेयर वन भूमि में पौधारोपण करना है। जिसके लिए कंपनी ने तमनार ब्लॉक के नटवरपुर, चक्रधरपुर, धूमाबहाल और बंगुरसिया गांव को प्लांटेशन के लिए चुना, लेकिन हैरानी की बात ये है कि इन 4 गांव में नटवरपुर गांव का रिकॉर्ड राजस्व विभाग के नक्शे में ही नहीं है। इसके अलावा भी कई और सवाल हैं जो पूरी प्रक्रिया में हुए फर्जीवाड़े को उजागर करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story