छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रेप और हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
26 March 2022 8:41 PM IST
छत्तीसगढ़: रेप और हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
x
सीजी न्यूज़

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में रेप और हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. संदिग्ध हालत में 17 वर्षीय छात्रा की फांसी पर लटकी लाश मिली थी. पोस्ट मार्टम में हत्या का खुलासा हुआ है.

बीते गुरुवार को 12वीं की छात्रा का फांसी पर लटका शव मिला था. हत्या का खुलासा के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ने सूने घर में पीछे के दरवाजे से घुसकर दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या की थी.
भटगांव थाने में तनाव की स्थिति है. एडिशनल एसपी समेत पुलिस बल लोगों को समझाइश देने की कोशिश में जुटे हैं. साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का छात्रा के घर में पहले से आना जाना था.
वहीं परिवार का कहना है कि इसमें और भी लोग शामिल हैं. उनकी भी गिरफ्तारी होनी चाहिए. वहीं पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है. इसके पहले पुलिस ने मंयक पांडेय को समेत 2 लोगों को हिरासत में लिया था. इसके बाद पुलिस असल कातिल तक पहुंच पाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story