छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 फ़रार स्थायी अपराधी गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 Oct 2021 9:25 PM IST
छत्तीसगढ़: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 फ़रार स्थायी अपराधी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

सरगुज़ा। पुलिस ने अभियान चलाकर एक रात में 25 फ़रार स्थायी वारंटियों को गिरफ़्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से स्थायी और गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था.

मिली जानकारी के मुताबिक सरगुज़ा एसपी तिलक राम कोशिमा ने शनिवार को थाना गांधीनगर, कोतवाली अंबिकापुर और चौकी मणिपुर के प्रभारियों और अधिकारियों की टीम बनाई थी. सभी अपराधियों को एक रात में पुलिस ने धर दबोचा.
उक्त टीम ने रातभर में थाना क्षेत्र के 25 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि आगे भी सरगुजा पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाएगी. इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
बता दें कि ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके ख़िलाफ़ न्यायालय से स्थायी और गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. उनके ख़िलाफ़ धरपकड़ कार्रवाई की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story