छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ओवर ब्रिज के समीप बड़ा हादसा...कार और बाइक में हुई टक्कर, एक की मौत

Admin2
21 Jan 2021 4:18 PM IST
छत्तीसगढ़: ओवर ब्रिज के समीप बड़ा हादसा...कार और बाइक में हुई टक्कर, एक की मौत
x
सड़क हादसा

छत्तीसगढ़। कोरबा में कार और बाइक में गुरुवार को भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पताढ़ी लैंको पावर प्लांट के पास ओवर ब्रिज के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार ओवर ब्रिज के पास एक कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक ग्राम पकरिया का निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाकारित कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया।

Next Story