छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दुकानदार की जमकर पिटाई...हार्न बजाने से मना किया तो टूट पड़े दो भाई

Admin2
5 Oct 2020 6:31 PM IST
छत्तीसगढ़: दुकानदार की जमकर पिटाई...हार्न बजाने से मना किया तो टूट पड़े दो भाई
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र मे दुकान के सामने हार्न बजाने से मना करने पर दो भाईयों ने मिलकर दुकानदार की पिटाई कर दी। मामले की रिपोर्ट दर्री थाना में दर्ज कराई गई है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि जमनीपाली निवासी ज्योतिलाल पटेल 50 वर्ष मोहन टॉकिज रोड जमनीपाली में किराना दुकान का संचालन करता है। इसकी दुकान के सामने कार में पहुंचे इस्माइल कुरैशी ने हार्न बजाना शुरू कर दिया। ज्योतिलाल पटेल ने हार्न बजाने से मना किया। इससे आक्रोश में आकर इस्माइल कुरैशी ने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर ज्योतिलाल पटेल की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506,323, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।



Next Story