छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: घर में घुसकर पिटाई, एसपी ने किया एएसआई और आरक्षक को सस्पेंड

Admin2
20 May 2021 10:32 PM IST
छत्तीसगढ़: घर में घुसकर पिटाई, एसपी ने किया एएसआई और आरक्षक को सस्पेंड
x
बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़। सरगुजा जिले में पुलिस की वर्दी के दागदार होने का मामला सामने आया है. आम लोगों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ही भक्षक बन गए. अब युवक की पिटाई मामले में एसपी ने एएसआई और आरक्षक को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही उन दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है.

पूरा मामला दरिमा थाना क्षेत्र के करजी गांव का है. दो दिन पहले दो पुलिसकर्मी ने एक युवक के घर में घुसकर पिटाई की थी. इस मामले को पुलिस लगातार टालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जब मीडिया में खबर सामने आई, तब पुलिस महकमा हरकत में आया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की.

Next Story