छत्तीसगढ़: खेत में काम करने गई महिला के ऊपर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को भालू के हमले से एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है। महिला खेत में काम करने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है। जहां महिला का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों की माने तो महिला की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। भालू ने सिर के एक तरफ के हिस्से को पूरी तरह से नोच खाया है। साथ ही शरीर के विभिन्न अंगों के मांस भी भालू ने खा लिए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





