छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बैंक का प्यून गिरफ्तार...महिला की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर किया था वायरल

Admin2
29 Dec 2020 9:54 PM IST
छत्तीसगढ़: बैंक का प्यून गिरफ्तार...महिला की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर किया था वायरल
x
पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़/दंतेवाड़ा। जिला पुलिस ने सोमवार को केनरा बैंक के प्यून को गिरफ्तार किया है। प्यून पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है। आरोपी प्यून के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने केनरा बैंक के प्यून के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने सोशल मीडिया पर उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल की थी। मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी को धर दबोचा है।

Next Story