छत्तीसगढ़: बाबू है की गुंडा, शिकायत करने पर बहाया खून

बलरामपुर: आवास पास कराने के नाम पर जनपद के बाबू ने रिश्वत ली. पीड़ित ने जब इस बात की शिकायत की तो दबंग बाबू ने जनपद में ही उसकी पिटाई कर लहुलूहान कर दिया. मामला बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर जनपद पंचायत का है, जहां पदस्थ बाबू गोरेलाल पटेल ने पहले तो आवास पास कराने के नाम पर 15000 रुपए की रिश्वत ली, लेकिन आवास पास नहीं होने पर फरियादी ने जनपद में शिकायत की. जांच के लिए बुलाए जाने पर जनपद में उसे देख बाबू आग बबूला हो गया और जनपद परिसर में ही डंडे से पीट-पीट कर उसे लहुलूहान कर दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





