छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ऑटो चालक ने यात्री को दी जान से मारने की धमकी, गुस्से में निकाली तलवार

Admin2
2 May 2021 5:07 PM IST
छत्तीसगढ़: ऑटो चालक ने यात्री को दी जान से मारने की धमकी, गुस्से में निकाली तलवार
x
FIR दर्ज

छत्तीसगढ़/भिलाई। यात्री को ऑटो चालक ने तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना की रिपोर्ट छावनी थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पटियाला ट्रांसपोर्ट हथखोज भिलाई निवासी सुरेन्द्र महतो 32 वर्ष ने थाने शिकायत दर्ज कराई है कि वह ट्रक चालक है। 1 मई को प्रार्थी रात में साऊथ विहार ट्रेन से उतरकर पावर हाऊस ओवरब्रिज के नीचे खड़े होकर घर जाने के लिए कंपनी मैनेजर का इंतजार कर रहा था। तभी बैरागी मोहल्ला भिलाई निवासी बंटी दीप नामक ऑटो चालक पीड़ित के पास आकर बोला कि कब से पूछ रहा हूं कहां जाना है बोल नहीं रहा है कहकर गाली-गलौचकर अपने पास रखी तलवार निकालकर जान से मारने की धमकी दिया। पीड़ित अपना सामान लेकर भाग गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story