छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ATM सिस्टम फेल...अर्द्धविक्षिप्त युवक ने पत्थरबाजी कर किया तोड़-फोड़

jantaserishta.com
20 May 2021 4:51 PM IST
छत्तीसगढ़: ATM सिस्टम फेल...अर्द्धविक्षिप्त युवक ने पत्थरबाजी कर किया तोड़-फोड़
x

फाइल फोटो 

एटीएम से पैसा नही मिला

छत्तीसगढ़: अंबिकापुर: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने मुख्य मार्ग पर स्थित एटीएम में पत्थरबाजी कर तोड़-फोड़ कर दी जिससे एटीएम क्षतिग्रस्त हो गया।पत्थरबाजी के बाद सिस्टम फेल हो जाने से अब एटीएम से पैसा आहरण नही हो पा रहा है। जिससे लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगो ने क्षतिग्रस्त एटीएम की मरम्मत कराने की माँग की है ताकि आहरण सुविधा बहाल हो सके

विदित हो कि नगर में मुख्य मार्ग में बजाज शोरूम के सामने स्टेट बैंक का एटीएम मौजूद है।जिसे एक अर्द्धविक्षिप्त युवक ने पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।पत्थरबाजी के बाद एटीएम का सिस्टम प्रभावित हो गया जिससे पैसा आहरण करने में काफी परेशानी हो रही है।
चूंकि लॉकडाउन होने की वजह से बैंकों में लेन-देन की समय सीमा तय है इसलिये लोग एटीएम पर ज्यादा आश्रित है।नगर के ज्यादातर एटीएम भगवान भरोषे होने के कारण लोगो की इस एटीएम पर निर्भरता ज्यादा बढ़ गई थी।
ऐसे हालात में नगर के मध्य स्थित इस एटीएम की सेवा प्रभावित होने से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।परेशान लोगो ने जिम्मेदार अधिकारियों से क्षतिग्रस्त एटीएम की मरम्मत कराने की माँग की है ताकि आहरण की सुविधा बहाल हो सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story