छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: एटीएम में तोड़फोड़...कुछ दिन पहले इसी इलाके में हुई थी 14 लाख रुपए की लूट

Admin2
5 Nov 2020 2:30 PM IST
छत्तीसगढ़: एटीएम में तोड़फोड़...कुछ दिन पहले इसी इलाके में हुई थी 14 लाख रुपए की लूट
x
जाँच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़। रायगढ़ शहर में फिर एक बार एटीएम में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। बता दें कि कुछ माह पूर्व जिले के किरोड़ीमल क्षेत्र में लूटेरों ने बैंक कर्मियों पर गोली दागकर 14 लाख रुपए लूट ली थी। ज्ञातव्य है कि घटना जिले के सरिया थाना क्षेत्र की है। सरिया-चन्द्रपुर पर मार्ग पर एटीएम पर अज्ञात आरोपी तोड़फोड़ कर एटीएम को चकनाचूर कर दिए। पुलिस को घटना की सूचना सीसीटीवी से चला है। पुलिस सीसीटीवी में कैद तस्वीरों से यह जानने की कोशिश में लगी है कि तोड़फोड़ करने वाले कौन हैं। फिलहाल रायगढ़ पुलिस CCTV देख रही है, और साथ ही आसपास के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।





Next Story