छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: असिस्टेंट इंजीनियर गिरफ्तार, महिला कर्मचारी ने लगाया दैहिक शोषण करने का आरोप

Admin2
25 May 2021 11:36 AM GMT
छत्तीसगढ़: असिस्टेंट इंजीनियर गिरफ्तार, महिला कर्मचारी ने लगाया दैहिक शोषण करने का आरोप
x
दैहिक शोषण

छत्तीसगढ़। राजनांदगांव जिले में राज्य विद्युत मंडल छुईखदान में एक अस्सिटेंट इंजीनियर के खिलाफ विभाग में कार्यरत महिला डाटा एंट्री ऑपरेटर ने दुष्कर्म की रिपोर्ट छुईखदान थाने में दर्ज कराई। महिला के अनुसार उक्त अधिकारी धमकी देकर दैहिक शोषण किया। परेशान होकर महिला ने इसकी जानकारी घरवालों को दी।परिजनों की इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराईं। छुईखदान थाना प्रभारी ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए अधिकारी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर उसके विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पर मामला दर्ज किया गया। महिला ने रिपोर्ट में बताया था कि उक्त अधिकारी दैहिक शोषण कर रहा था। इस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया।

Next Story