छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आज हंगामे के आसार
Nil dhankar
10 March 2026 9:11 AM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 7वां दिन है। आज भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने का आसार है। बताया जा रहा है कि आज भी कांग्रेस धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है और शून्यकाल के दौरान इस विषय पर स्थगन प्रस्ताव भी लाया जा सकता है।
वहीं ध्यानाकर्षण के दौरान स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार का मुद्दा गूंजेगा। बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने इस विषय पर ध्यानाकर्षण लगाया है। इसके अलावा सिरपुर महोत्सव के आयोजन में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का मुद्दा भी सदन में उठने की संभावना है। वहीं आज विभागवार बजट अनुदान पर भी चर्चा होगी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के विभागों से जुड़ी मांग पर चर्चा होगी।
Next Story





