छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा VIDEO, 20 कांग्रेसी विधायक सस्पेंड

jantaserishta.com
28 Feb 2025 12:36 PM IST
छत्तीसगढ़ विधानसभा VIDEO, 20 कांग्रेसी विधायक सस्पेंड
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की जासूसी का आरोप लगाकर कांग्रेसी विधायक नारेबाजी करते हुए गर्भ गृह तक पहुंच गए। सदन में नारे लगाए गए कि ED से डराना बंद करो जिसके बाद स्पीकर ने महंत सहित 20 कांग्रेसी विधायकों को सस्पेंड कर दिया। हालांकि 5 मिनट बाद ये सस्पेंशन खत्म कर दिया गया।
दरअसल बीती रात रायपुर में दंतेवाड़ा पुलिस के कुछ कर्मचारी और अधिकारियों को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पकड़ा है। इसे लेकर पूर्व सीएम भूपेश ने सोशल मीडिया पर दावा किया है, कि सरकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की जासूसी करवा रही है। पुलिसकर्मी उनके बंगले के बाहर रेकी करते मिले। घटना को लेकर विपक्ष के सदस्य सीट से उठकर नारेबाजी कर रहे थे।
इससे पहले डॉ रमन सिंह ने प्रश्नकाल चलाने की कोशिश करते रहे। उन्होंने लता उसेंडी को सवाल करने कहा, लता उसेंडी ने स्वास्थ्य मंत्री से मेडिकल सप्लाई को लेकर सवाल किया। इस बीच डॉ रमन सिंह की मेज के करीब आकर कांग्रेसी विधायक नारा लगाते रहे।
लोकतंत्र के प्रति भाजपा के अविश्वास का एक और उदाहरण- भूपेश बघेल
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को कौन सा डर सता रहा है कि विपक्ष के नेताओं की जासूसी करवा रही है?
रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर जासूसी करते हुए एक पुलिस अधिकारी को पकड़ा गया है। यह लोकतंत्र के प्रति भाजपा के अविश्वास का एक और उदाहरण है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story