छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 10 वाहनों में आगजनी, नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात

Admin2
25 March 2021 6:09 PM IST
छत्तीसगढ़: 10 वाहनों में आगजनी, नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात
x
देखें VIDEO

छत्तीसगढ़/केशकाल। कुएंमारी क्षेत्र में नक्सलियों ने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है, यहां सड़क निर्माण में लगी 10 से 15 गाड़ियों को आग लगाया गया है, जिसमें जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर शामिल हैं। नक्सली यहां विकास कार्यों का लगातार विरोध करते रहे हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही नारायणपुर में नक्सलियों ने डीआरजी जवानों की बस को निशाना बनाते हुए आईईडी से उड़ा दिया था जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे, वहीं एक दर्जन से अधिक जवान जख्मी हुए थे, बस में करीब 27 जवान सवार थे, ब्लास्ट के बाद बस खाई से नीचे जा गिरी थी।


Next Story