छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति...राज्यपाल ने जारी किया आदेश

Admin2
22 Feb 2021 5:39 PM IST
छत्तीसगढ़: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति...राज्यपाल ने जारी किया आदेश
x

रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति अनुसुइया उइके ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के प्रोफेसर अरूण दिवाकर नाथ बाजपेयी को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर का कुलपति नियुक्त किया है।

प्रोफेसर दिवाकर की नियुक्ति छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22, सन 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। बाजपेयी का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्ते उक्त अधिनियम में वर्णित प्रावधान अनुसार होंगी।


Next Story