छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नगर पंचायत में टोटल लॉकडाउन की घोषणा, 8 अप्रैल से लागू होगा आदेश

Admin2
7 April 2021 2:55 PM IST
छत्तीसगढ़: नगर पंचायत में टोटल लॉकडाउन की घोषणा, 8 अप्रैल से लागू होगा आदेश
x
कोरोना का कहर

छत्तीसगढ़। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बलौदाबाजार जिला प्रशासन ने पलारी नगर पंचायत में टोटल लॉकडाउन का ऐलान किया है। कल से यानी 8 अप्रैल से लॉकडाउन प्रभावी रूप से लागू हो जाएगा, जो अगले 7 दिनों तक लागू रहेगा। लॉकडाउन को लेकर नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष और पार्षदों ने बैठक की। वहीं बैठक में लॉकडाउन को लेकर विचार किया गया। जिसके बाद सभी ने लॉकडाउन पर सहमति जताई। वहीं प्रशासन ने नगर पंचायत पलारी में 7 दिनों का टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया। लॉकडाउन अवधी में सब्जी, दूध, मेडिकल सेवाएं निश्चित समय तक ही खुली रहेंगी। वहीं अन्य सभी सेवाओं पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई हैं।

Next Story