छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: ग्रामीणों में डर का माहौल, घर से न निकलने का अलर्ट, जानें पूरा माजरा
jantaserishta.com
15 Sept 2024 1:51 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: रूद्री में देर-शाम को तेंदुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। वन विभाग की टीम पहुंची। रुद्री टीआई अमित बघेल ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि 14 सितंबर की देर-शाम रूद्री में तेंदुआ देखा है। रूद्री से बेन्द्रा नवागांव की ओर खलिहान जाने वाले मार्ग में एक व्यक्ति ने तेंदुआ देखा। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई।
टीम मौके पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चला रही है। सुरक्षा के लिहाज रुद्री पुलिस की पेट्रोलिंग सक्रिय है। गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई गई है। लोगों को रात के समय में घर से बाहर नहीं निकलने अलर्ट किया है।
देर-रात तक वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। साथ ही पटाखे भी फोड़ा गया, ताकि तेंदुआ जंगल की ओर भाग जाए। देर-रात को सोशल मीडिया में एक तेंदुए का फोटो वायरल हुआ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





