छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: एंबुलेंस चालक ने 3 लोगों को मारी टक्कर, एक युवती की हालत नाजुक

jantaserishta.com
1 Jan 2022 8:12 PM IST
छत्तीसगढ़: एंबुलेंस चालक ने 3 लोगों को मारी टक्कर, एक युवती की हालत नाजुक
x

डेमो फोटो 

बड़ी खबर

कोरबा. राजगामार मुख्य मार्ग पर एक एंबुलेंस चालक की लापरवाही से भाई-बहन बुरी तरह घायल हुए हैं. साथ ही एक अन्य युवती की जिंदगी खतरे में पड़ गई है. पीड़ितों का उपचार कोरबा के जिला अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार एंबुलेंस चालक नशे की स्थिति में गाड़ी चला रहा था.

बता दें कि कोरबा के जिला अस्पताल में इलाज करवा रही वृंदा जायसवाल शंकर नगर घरमोरा की निवासी हैं. जिला न्यायालय की लाइब्रेरी में कर्मचारी वृंदा कामकाज खत्म करने के बाद अपने भाई मनोज जायसवाल के साथ घर लौट रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही निजी अस्पताल के एंबुलेंस चालक ने उन्हें अपनी चपेट पर ले लिया. साथ ही हादसे में एक और युवती को गंभीर चोटें आईं हैं. जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
जानकारी के अनुसार एंबुलेंस चालक नशे की हालात में गाड़ी चला रहा था. जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है. हालांकि पीड़ित पक्ष ने इस मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है. अब ध्यान देने वाली बात है कि पुलिस इस हादसे को लेकर एंबुलेंस चालक पर क्या कार्रवाई करेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story