छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मिनी ट्रक से टकराई एंबुलेंस, कोरोना मरीज सहित 2 की मौत

Admin2
21 May 2021 11:48 AM IST
छत्तीसगढ़: मिनी ट्रक से टकराई एंबुलेंस, कोरोना मरीज सहित 2 की मौत
x
बड़ा हादसा

छत्तीसगढ़। जांजगीर जिले में कोरोना मरीज को लेकर अस्पताल जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में कोरोना मरीज सहित 2 की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब जांजगीर से कोरोना मरीज को लेकर एंबुलेस बिलासपुर जा रही थी। तभी रास्ते में खड़ी एक मिनी ट्रक से एंबुलेंस की जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर और कोरोना मरीज की मौके पर ही मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक कोरोना मरीज जांजगीर के कोविड अस्पताल में भर्ती था। चार दिन दिन कोविड हास्पीटल में ही उसका इलाज चला, इसी बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद डाक्टरों ने उसे बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस अकलतरा के अर्जुनी गांव ही पहुंची थी, लेकिन सामने खड़े एक मिनी ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गयी।

Next Story