छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 9 लाख की ठगी मामले में कथित पत्रकार गिरफ्तार, युवकों को दिया था नौकरी लगाने का झांसा

Admin2
17 May 2021 8:54 PM IST
छत्तीसगढ़: 9 लाख की ठगी मामले में कथित पत्रकार गिरफ्तार, युवकों को दिया था नौकरी लगाने का झांसा
x
बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़। पुलिस ने एसईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामला कोरिया जिले के खड़गवां क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक खड़गवां क्षेत्र के बचरा पोड़ी के रहने वाले एक कथित पत्रकार आरोपी श्रीकांत जायसवाल ने नौकरी के नाम पर पैसे ऐंठे थे. तीन युवकों से 3-3 लाख रूपए लिया था. एसईसीएल में नौकरी देने और फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 9 लाख रूपए की ठगी की थी. ठगी के शिकार हुए लोगों ने करीब 4 वर्ष साल बाद थाना खड़गवां में अपराध पंजीबद्ध कराया था. पुलिस ने आरोपी श्रीकांत जायसवाल को खड़गवां पुलिस ने मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला से गिरफ्तार किया है.

Next Story