छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 29 मार्च को बंद रहेंगी सभी दुकानें, व्यापारी संघ ने लिया बड़ा फैसला

Admin2
26 March 2021 8:44 PM IST
छत्तीसगढ़: 29 मार्च को बंद रहेंगी सभी दुकानें, व्यापारी संघ ने लिया बड़ा फैसला
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर

छत्तीसगढ़। इस रविवार 28 मार्च को होली त्यौहार के अवसर पर दुकाने एवं संस्थान सशर्त खुले रहेगी। श्रम पदाधिकारी श्री देवेन्द्र पात्र ने बताया कि किराना व्यापारी संघ एवं जनरल व्यापारी कल्याण संघ गरियाबंद परिक्षेत्र द्वारा रविवार को दुकान खोलने की अनुमति चाही गई थी। आवेदन के परीक्षण पश्चात सार्वजनिक त्यौहार होने के कारण उन्हें सशर्त संस्थान खोलने की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि यह अनुमति मात्र एक दिन 28 मार्च के लिए ही प्रभावशील रहेगा। अनुमति सिर्फ संस्थान खुला रखने हेतु दिया गया है। उक्त दिवस कर्मचारियों से कार्य लेना प्रतिबंधित रहेगा। अनुमति के बदले 29 मार्च को संस्थान बंद रखा जाएगा।

Next Story