छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शनिवार को बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें...कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Admin2
27 Jan 2021 5:46 PM IST
छत्तीसगढ़: शनिवार को बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें...कलेक्टर ने जारी किया आदेश
x
आदेश जारी

छत्तीसगढ़। महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर 30 जनवरी 2021 दिन शनिवार को गरियाबंद जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें तथा मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आबकारी अमले को उक्त शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारन तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने कहा है। शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाई जाये और उन्हें जप्त करने की कार्यवाही किया जायेगा।

Next Story