छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : बारिश के साथ साथ आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी

Nilmani Pal
12 Jun 2025 8:32 AM IST
छत्तीसगढ़ : बारिश के साथ साथ आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी
x
छग

रायपुर। जेठ महीने की विदाई के साथ ही आज से आषाढ़ की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में भीषण गर्मी की मार झेल रहे प्रदेशवासियों में उम्मीद जगी है कि उन्हें बारिश के साथ इससे राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज गुरुवार को तेज गर्जना के साथ ही कई इलाकों में आसमानी बिजली गिरने की आशंका है।

इसके साथ ही प्रदेश के अलग अलग इलाकों तेज वर्षा का अनुमान भी मौसम विभाग की तरफ से जताया गया है। आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में की गिरावट होने की भी संभावना है। बात राजधानी रायपुर की करें तो यहाँ आसमान में बादल छाये रहेंगे।

यहां अधिकतम तापमान 35°C जबकि न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रहने की संभावना है। बात प्रदेश में मानसून की करें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून को समूचे छत्तीसगढ़ में प्रसारित आने वाले 3-4 दिनों का और इंतज़ार करना पड़ सकता है।


Next Story