छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अपहरण कर दोस्तों ने कर दी दोस्त की पिटाई, फिर घर के पास छोड़कर हुआ फरार

Admin2
6 Aug 2021 4:09 PM IST
छत्तीसगढ़: अपहरण कर दोस्तों ने कर दी दोस्त की पिटाई, फिर घर के पास छोड़कर हुआ फरार
x
फाइल फोटो 
जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले में मारपीट की शिकायत करने थाने जा रहे युवक का चार लोगों ने अपहरण कर लिया। पिटाई करने के बाद आरोपितों ने उसे घर के पास छोड़ दिया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिनीबस्ती निवासी विनय कौशल(25) पढ़ाई करते है। रूपेश दुबे, धर्मेंद साहनी, दिलावर और अन्य साथियों ने आवाज देकर उन्हें घर से बाहर बुलाया। युवकों ने विनय के दोस्त योगेश मनहर के संबंध में पूछताछ की।

फिर विनय की पिटाई कर चले गए। विनय मारपीट की शिकायत करने सिविल लाइन थाने जा रहा था। जीडीसी के पास आरोपित युवक पहुंचे और विनय को जबरन कार में बिठा लिया। इसके बाद उसे लेकर तिफरा के एक मकान में गए। मकान का युवकों ने ताला तोड़ दिया। इसके बाद घर में घुसकर शराब पी। इस दौरान शराब की बोतल तोड़कर विनय के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद स्र्पेश और उसके साथी उसे लेकर सिविल लाइन थाने के सामने आए। स्र्पेश कार से उतरकर सिविल लाइन थाने चला गया। वहीं, उसके साथी विनय को उसके घर तक छोड़ने आए। घर आने पर विनय अपने चाचा को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह बेहोश हो गया। स्वजन उसे लेकर अस्पताल गए। उपचार के बाद युवक ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

Next Story