छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 6 साल बाद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, युवती ने लगाई थी शारीरिक शोषण का आरोप

Admin2
29 April 2021 4:11 PM IST
छत्तीसगढ़: 6 साल बाद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, युवती ने लगाई थी शारीरिक शोषण का आरोप
x

छत्तीसगढ़। महासमुंद जिले से अनाचार का फरार आरोपी आखिरकार पुलिस ने गिरफ्त में आ गया है। उसके खिलाफ उसी के साथ काम करने वाली एक युवती ने अनाचार का आरोप लगाकर पिथौरा थाने में अपराध दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी फरार हो गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ युवती के साथ उसके विभाग का ही नयापारा खुर्द निवासी अमित अवस्थी ने शादी का प्रलोभन देकर 2014 से 2020 तक दैहिक शोषण किया। जब शादी करने का दबाव युवती ने डाला तो इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। तब से आरोपी फरार था,जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Next Story