
x
छग
Dhamtari. धमतरी। जिले में अवैध धान के भंडारण, खरीदी और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप जिले के चारों विकासखंडों में लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम घुटकेल तथा बोरई विकासखंड नगरी क्षेत्र में संचालित फर्मों पर संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच की गई, जिसमें तीन फर्मों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उन्हें सील कर दिया गया।
प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा धान से जुड़े दस्तावेजों, भंडारण व्यवस्था तथा संधारण रजिस्टरों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान शिवम् ट्रेडर्स (संचालक संतोष खंडेलवाल), सीताराम साहू ट्रेडर्स (संचालक सीताराम साहू) तथा रोशन ट्रेडर्स (संचालक पदम भंसाली) में धान के संधारण और अभिलेख संधारण से संबंधित गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। प्रथम दृष्टया अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी के आदेश के परिपालन में संबंधित अधिकारियों द्वारा तीनों फर्मों को तत्काल प्रभाव से सील करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान फर्म परिसरों को सील कर आवश्यक पंचनामा तैयार किया गया तथा नियमानुसार पूरी प्रक्रिया संपन्न की गई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इन फर्मों में धान की मात्रा और अभिलेखों में दर्ज आंकड़ों में अंतर, निर्धारित नियमों के अनुसार रिकॉर्ड संधारण में लापरवाही और धान भंडारण से संबंधित अनियमितताएं पाई गई हैं। इन तथ्यों के आधार पर आगे विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि अवैध धान कहां से आया और इसकी आपूर्ति श्रृंखला में कौन-कौन शामिल हैं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों के हितों की रक्षा और शासन की नीति के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध धान से जुड़े मामलों में त्वरित, निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की जाए।
जिला प्रशासन ने यह भी दोहराया है कि जिले में धान उपार्जन से जुड़े सभी केंद्रों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और फर्मों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अवैध धान के भंडारण, खरीदी या परिवहन में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के धान व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर नियम उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की सख्ती से किसानों में भरोसा बढ़ा है कि धान उपार्जन व्यवस्था में गड़बड़ी करने वालों पर अब सीधे प्रहार होगा।
Tagsधमतरी अवैध धान कार्रवाईनगरी विकासखंड फर्म सीलकलेक्टर अबिनाश मिश्रा निर्देशधान भंडारण अनियमितताशिवम् ट्रेडर्स सीलसीताराम साहू ट्रेडर्स कार्रवाईरोशन ट्रेडर्स सीलधान खरीदी जांचसमर्थन मूल्य धान उपार्जनराजस्व खाद्य मंडी विभागअवैध धान भंडारणकिसानों के हितों की रक्षाप्रशासन की सख्तीधान परिवहन नियम उल्लंघनधमतरी जिला प्रशासनDhamtari illegal paddy actionNagari development block firm sealedCollector Abinash Mishra's instructionspaddy storage irregularityShivam Traders sealedSitaram Sahu Traders actionRoshan Traders sealedpaddy purchase investigationsupport price paddy procurementRevenue Food Market Departmentillegal paddy storageprotection of farmers' interestsstrictness of administrationviolation of paddy transportation rulesDhamtari district administrationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





