छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमकी देकर वसूली का आरोप, SP ने थाना प्रभारी को किया निलंबित

jantaserishta.com
23 Nov 2021 7:18 AM IST
छत्तीसगढ़: धमकी देकर वसूली का आरोप, SP ने थाना प्रभारी को किया निलंबित
x
पढ़े पूरी खबर

राजनांदगांव: जिले के बागडोंगारी में धमकी देकर वसूली का मामला सामने आया है। दरअसल कार्तिक राम यादव की सर्पदंश से कुछ महीने पहले मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर परिजन ने आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया था।

इसी बीच औंधी थाना प्रभारी तारन सिंह ने अपने लिए और डॉक्टर सुमन के लिए पैसे की मांग की, जिस पर मृतक के भाई तिलक यादव ने 50 हजार रुपए कर्ज लेकर दे भी दिए। लेकिन फिर से पैसों के लिए परेशान किया जाने लगा, जिससे तंग आकर तिलक यादव ने दोनों के खिलाफ गृहमंत्री, एसपी के शिकायत की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करते हुए लाइन अटैच कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story