छत्तीसगढ़: पुलिस हिरासत में आरोपी ने काटी नस, थाने में मचा हड़कंप

DEMO PIC
बालोद: जिले के गुंडरदेही ब्लॉक से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि एक आरोपी ने पुलिस हिरासत में खुदकुशी करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बाथरूम में ब्लेड से अपने दोनों हाथों और गले की नस काट ली है। फिलहाल घायल आरोपी को उपचार के लिए गुंडरदेही अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मामला रनचिरई थाना का है, जहां एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से नाबालिग को भगाने के आरोप में गिरफ्तार कर लाया गया था। आरोपी युवक ने बाथरूम में दोनों हाथ की कलाई और गले की नस को काट लिया। आरोपी ने ब्लेड से हाथ और गले की नस काटी है। इस घटना के बाद एक बड़ा सावाल यह सामने आ रहा है कि पुलिस हिरासत में आखिरकार आरोपी के पास ब्लेड कहां से आई?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





