छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: विरोध प्रदर्शन के दौरान हुआ हादसा, आग की चपेट में आने से झुलसी कांग्रेस नेत्री
Rounak Dey
18 Aug 2021 3:55 PM IST

x
ब्रेकिंग
राजनांदगांव। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता सविता ठाकुर आग से झुलस गई। राजनांदगांव के मानव मंदिर चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बुधवार को लगभग 11:45 बजे कांग्रेसी महिलाएं पीएम का पुतला फुंक रहीं थीं। इसी बीच महिला कार्यकर्ता की बाल में आग लग गई और उसकी पीठ का हिस्सां भी झुलस गया। आग की चपेट में आते ही महिला मानव मंदिर चौक में बचाने की गुहार लगाते दौड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाई। घटना के दौरान मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठस नेता भी मौजूद थे। महिला को जिला अस्प।ताल ले जाया गया है।
Next Story





