छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: चोरी का आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार, सामान बरामद करने ले जा रही थी टीम

Admin2
27 May 2021 10:38 PM IST
छत्तीसगढ़: चोरी का आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार, सामान बरामद करने ले जा रही थी टीम
x
मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले में तोरवा थाना पुलिस के उस समय होश उड़ गये जब एक संदेही युवक हथकड़ी पहना आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने भागते हुये आरोपी का पीछा किया, लेकिन तब तक के वो काफी दूर तक भाग चुका था।

दरअसल ये पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को एक चोरी के मामले में बस्ती निवासी संदेही सनी मरकाम नाम की तलाश थी। इस बीच युवक के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संदेही को धर दबोचा गया। इसके बाद युवक ने पुलिस पूछताछ के दौरान चोरी का सामान किसी जगह में छुपाने की बात भी स्वीकार की। आज आरोपी ने चोरी का सामान पुलिस को देने का बहाना किया और अपने साथ हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को मौके पर ले गया। इस दौरान पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर हथकड़ी समेत युवक फरार हो गया। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश तोरवा पुलिस कर रही है।

Next Story