छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आईपीएल मैच में सट्टा लगाते एक युवक गिरफ्तार, साइबर सेल की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

Shantanu Roy
25 Sept 2021 9:48 PM IST
छत्तीसगढ़: आईपीएल मैच में सट्टा लगाते एक युवक गिरफ्तार, साइबर सेल की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा
x

Demo Pic

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महासमुंद। महासमुंद पुलिस की साइबर सेल टीम ने आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खिलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने चंद्रपाल देवांगन उम्र 32 वर्ष निवासी भंवरपुर को पकड़ा।

उसके मोबाइल पर विभिन्न लोगों से आईपीएल के मुंबई और कोलकाता के बीच खेले जा रहे मैच के लिए रुपए-पैसे का दांव लगाने के हिसाब की जानकारी मिली। कड़ाई से पूछताछ पर उक्त युवक ने ऑनलाइन माध्यम से सट्टा लगाना और मैच का आईडी-पासवर्ड वितरण करना स्वीकार किया।

उसके पास से मोबाइल में लाखों रुपए के सट्टा-पट्टी का विवरण मिला है। साथ ही नगदी रकम भी बरामद किया गया है। युवक के खिलाफ बसना थाने में धारा 4 क जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

कार्रवाई में सरायपाली एसडीओपी विकास पाटले, थाना प्रभारी बसना निरीक्षक लेख राम ठाकुर एवं सायबर प्रभारी संजय सिंह राजपूत, उप निरीक्षक उमाकांत तिवारी सहित अन्य शामिल थे।

Next Story