छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महिला पंच के घर टंगिया लेकर घुसा युवक, गाली-गलौज कर की तोड़फोड़

Admin2
3 July 2021 1:48 PM IST
छत्तीसगढ़: महिला पंच के घर टंगिया लेकर घुसा युवक, गाली-गलौज कर की तोड़फोड़
x
FIR दर्ज

बिलासपुर जिले में सीपत क्षेत्र अंतर्गत कुकदा में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपित ने पंच के घर में घुसकर उनकी बाइक में भी तोड़फोड़ की। सीपत क्षेत्र के कुकदा निवासी संतोष कुमार लैहर्षण गांव के पंच प्रतिनिधि हैं। उनकी पत्नी ललिता वार्ड क्रमांक 10 की पंच हैं। 2020 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले सुमेंद्र लैहर्षण की पत्नी चुनाव हार गई थीं। इसके बाद से सुमेंद्र उनसे रंजिश रखता था।

शाम सात बजे संतोष अपने घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान सुमेंद्र ने चुनावी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही घर में घुसकर टंगिया से मारकर उनकी बाइक को तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story