छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: खेत गई महिला को दंतैल हाथी ने कुचला, मौके पर ही मौत

HARRY
30 Aug 2021 10:49 AM GMT
छत्तीसगढ़: खेत गई महिला को दंतैल हाथी ने कुचला, मौके पर ही मौत
x

DEMO PIC 

रायपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित ग्राम तेलीजोर में दंतैल ने एक महिला को कुचलकर मार दिया। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक मृतक तिबत बाई 45 मूलतः सरगुजा जिले के अम्बिकापुर की निवासी थी और इन दिनों किसी काम से यहां आई हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला सुबह खेत की ओर निकली हुई थी। इसी दौरान अचानक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर ओडिशा वन विभाग की टीम पहुंच गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों ओडिशा और छत्तीसगढ़ की अन्तरराज्यीय सीमा हाथियों के उत्पात से दहल रहा है। इस सीमा पर स्थित तपकरा रेंज में इस वक्त 32 हाथी अलग अलग दल में विचरण कर रहे हैं। इस रेंज में बीते पांच साल के दौरान हाथियो ने 24 लोगों को कुचल कर मारा है।

Next Story