छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: छिपकर युवती का बनाया वीडियो, फिर वायरल करने की दे रहा था धमकी, गिरफ्तार

Admin2
17 March 2021 10:16 PM IST
छत्तीसगढ़: छिपकर युवती का बनाया वीडियो, फिर वायरल करने की दे रहा था धमकी, गिरफ्तार
x

छत्तीसगढ़/धमतरी। युवती का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अर्जुनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने 27 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई की ग्राम बोड़रा (संबलपुर) निवासी हरिराम साहू ने उसका लुकछिप कर वीडियो बना लिया। इसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने उस वीडियो को उसे उसके व्हाट्सएप पर भी भेजा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354(ग), 509(ख) भादवि, 67(ए) एवं 3(2)(Vक) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपी फरार था,बुधवार को मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी हरिराम साहू उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से मोबाइल बरामद किया। आरोपी पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Next Story