छत्तीसगढ़: ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का निकला हल...सीमेंट कंपनिया 12 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाने तैयार

फाइल फोटो
रायपुर। सीमेंट फैक्ट्रियों से परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का हल निकल गया है। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर ट्रांसपोर्टर वर्तमान भाड़े से 12 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाने पर सीमेंट परिवहन करने तैयार हो गए थे। आज सीमेंट कंपनियों ने 12 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाने अपनी सहमति दे दी। गतिरोध दूर होने से सीमेंट की किल्लत दूर हो जाएगी। हड़ताली ट्रांसपोर्टरों ने मसले का हल निकलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल व परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर का आभार व्यक्त किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





