छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अपाहिज शख़्स ने फांसी लगाकर की खुदकुशी...पंचायत भवन में लटकती मिली लाश

Admin2
22 Oct 2020 3:52 PM IST
छत्तीसगढ़: अपाहिज शख़्स ने फांसी लगाकर की खुदकुशी...पंचायत भवन में लटकती मिली लाश
x

छत्तीसगढ़। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के धारनिधोड़ा पंचायत भवन की खिड़की में आज सुबह 45 वर्षीय दिव्यांग ग्रामीण ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मृतक पिछले 3-4 सालों से पंचायत भवन के बरामदे में ही रहकर गुजर बसर कर रहा था. मामले की सूचना देवभोग पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर आगे की जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि 15 साल पहले मृतक जनार्दन ओटी का पूरा परिवार था. गलत आदतों के चलते मृतक अपनी पत्नी का त्याग कर पूरे संपत्ति बेचकर हैदराबाद चला गया और ईंट फैक्ट्री में मजदूरी का काम कर रहा था. इस दौरान हादसे में पैर चोटिल हो गया. जिसके बाद ठेकेदारों ने उसे गांव के बाहर लाकर छोड़ दिया. तब से ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधियों की मदद से गुजारा चला रहा था. चोटिल पैर को 2 साल पहले ऑपरेशन करना पड़ा, जिसके बाद दिव्यांग हो गया.



Next Story