छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ऑटो शोरूम में लगी भीषण आग...कई गाड़ियां जलकर हुआ खाक

Admin2
6 Dec 2020 2:50 PM IST
छत्तीसगढ़: ऑटो शोरूम में लगी भीषण आग...कई गाड़ियां जलकर हुआ खाक
x

छत्तीसगढ़। कोरबा जिले के मानिकपुर चैकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाजार स्थित एक वाहन शोरूम में आग लगने से 6 ऑटो जल कर खाक हो गए। शोरूम संचालक ने बताया कि वह रात में दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह पड़ोसी दुकानदार ने आगजनी की घटना की जानकारी दी। संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना में 6 ऑटो जलकर खाक हो गए। इसके अलावा आलमारी में रखे दस्तावेज और अन्य समान भी जल गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।



Next Story