छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत

Admin2
23 April 2021 7:52 AM GMT
छत्तीसगढ़: ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत
x
बड़ा सड़क हादसा

रायपुर। महासमुंद में ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 7 लोगों को गंभीर चोट आई हैं। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार कार सवार सभी प. बंगाल के मेदिनीपुर के रहने वाले है। यहां रायपुर में काम के सिलसिले में आए हुए थे। वहीं देर रात वापस बंगाल लौट रहे थे। महासमुंद के सरायपाली के पास सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story