छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, दोनों चालकों की हालत गंभीर

Shantanu Roy
30 Sept 2021 7:05 PM IST
छत्तीसगढ़: दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, दोनों चालकों की हालत गंभीर
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंबिकापुर। तेज रफ्तार 2 बाइकों की गुरुवार को आमने-सामने भिडंत हो गई। इससे दोनों चालक घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा अंबिकापुर के नगर कोतवाली अंतर्गत हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली अंतर्गत अंबिकापुर-दरिमा मार्ग में ग्राम मानिकप्रकाशपुर के पास 2 बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। एक अंबिकापुर से दरिमा की ओर जा रहा था, वहीं दूसरा दरिमा से अंबिकापुर की ओर आ रहा था।

इसमें से अंबिकापुर से दरिमा की ओर जा रहे बाइक सवार व्यक्ति ग्राम खाला के एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी था। इस घटना में दोनों को गंभीर चोट लगी है। लोगों ने दोनों को एक निजी वाहन के माध्यम से अंबिकापुर जिला अस्पताल भेजा।

Next Story