छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सड़क किनारे खड़ी हाइवा से टकराई बाइक...दो युवकों की मौके पर ही मौत

Admin2
27 Nov 2020 10:20 AM IST
छत्तीसगढ़: सड़क किनारे खड़ी हाइवा से टकराई बाइक...दो युवकों की मौके पर ही मौत
x
दर्दनाक सड़क हादसा

जांजगीर-चाम्पा। जिले के सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीद गांव के पास निर्माणाधीन NH-49 पर सड़क किनारे खड़े हाइवा में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दोनों युवकों की पहचान नहीं हुई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिगड़े हालत में हाइवा गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। वहीं बाराद्वार की ओर जा रहे एक बाइक खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तुरंत बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई।



Next Story