छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

Admin2
12 Feb 2021 10:22 PM IST
छत्तीसगढ़: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश
x
देखें पूरी सूची

छत्तीसगढ़। धमतरी एसपी राजभानू ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में मामूली फेरबदल किया है। इसमें प्रमुख रूप से केरेगांव थाना प्रभारी हीर सिंह नेताम को रक्षित केंद्र भेजा गया है। उनकी जगह अर्जुनी थाना के एसआई भुवनेश्वर नाग प्रभारी होंगे। इसके अलावा 9 सहायक उप निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है। अन्य लोगों में एएसआई हेमंत ध्रुव पुलिस लाइन से भखारा, तुलसीराम मिथिलेश लाइन से भखारा, सालिक राम यादव लाइन से केरेगांव, फरस राम निषाद लाइन से अकलाडोंगरी, गोवर्धन सिंह ठाकुर भखारा से मगरलोड, चंदूलाल मटियारा थाना सिटी कोतवाली से लाइन, अरविंद नेताम थाना केरेगांव से पुलिस लाइन, घनश्याम वर्मा थाना रूद्री से दुगली और भीष्म कुमार अवस्थी थाना अकलाडोंगरी से थाना रुद्री भेजे गए हैं।

Next Story