छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रेत से भरी ट्रक ने 7 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत

jantaserishta.com
2 Jan 2022 7:32 PM IST
छत्तीसगढ़: रेत से भरी ट्रक ने 7 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत
x
पढ़े पूरी खबर

महासमुंद। जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आयी है। जिले के ग्राम जलकी में बस स्टैंड के पास रेत से भरी ओवरलोड ट्रक ने 7 साल की बच्ची को रौंद दिया जिससे बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक में फंसकर बच्ची का शव करीबन 20 फुट तक घसीटता चला गया। घटना से गुस्साए लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए सिरपुर जलकी रोड में जाम कर दिया। मामला तुमगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, जलकी निवासी विजय साहू की सात वर्षीय बेटी हिमानिया साहू दोपहर एक बजे अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी बीच रेत से भरी ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे, सड़क पर स्पीड ब्रेकर व नो इंट्री की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलते ही तुमगांव थाना प्रभारी रामावतार पटेल व सिरपुर चौकी प्रभारी हर्ष कुमार धुरंधर अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों को किसी तरह समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तुमगांव थाना में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story