छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: चार पहिया वाहन से 7 लाख का अवैध शराब बरामद...दो तस्कर गिरफ्तार

Admin2
3 Nov 2020 5:30 PM IST
छत्तीसगढ़: चार पहिया वाहन से 7 लाख का अवैध शराब बरामद...दो तस्कर गिरफ्तार
x
मुखबिर की सुचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राजनांदगांव। शहर से दुर्ग की राजमार्ग पर स्थित थाना सोमनी पुलिस को अवैध शराब पकड़ने में सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवेन्द्र राजपूत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार क्रमांक CG08AE7216 की बनबघेरा में नाका लगाकर चेकिंग की। चेकिंग में कार में 9 पेटी अवैध शराब मिली। कार में सवार पन्नालाल नेताम निवासी जराही, किशनदास मानिकपुरी निवासी भेडसर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से वाहन सहित लगभग 7 लाख 52 हजार रुपए की जब्ती की गई। इनपर अपराध कायम कर न्यायालय में पेश किया गया। यहाँ से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।





Next Story