छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 7 लाख का गुटखा जब्त, पुलिस ने सरकारी गोदाम में की छापेमार कार्रवाई

Admin2
26 March 2021 10:23 AM GMT
छत्तीसगढ़: 7 लाख का गुटखा जब्त, पुलिस ने सरकारी गोदाम में की छापेमार कार्रवाई
x
बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़। सरकारी गोदाम में छुपा कर रखे गुटखा को पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर जब्त कर लिया है। मामला गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र के छुरा मुख्यालय का है। गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि छुरा मुख्यालय के एक सरकारी गोदाम में अवैध रूप से गुटखा छुपा कर रखे हैं। सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर गोदाम से 70 बोरे गुटखा पाउच जब्त की है। जब्त गुटखे की कीमत 7 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया और संबंधित व्यापारी की खोज की जा रही है। खाद्य अधिकारी तरुण बिरला एवं छुरा थाना प्रभारी भू आयँ मामले की जांच कर रहे हैं।

Next Story