छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दूल्हे के भाई की हत्या मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

Admin2
8 July 2021 3:14 PM GMT
छत्तीसगढ़: दूल्हे के भाई की हत्या मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा
x
खुलासा

छत्तीसगढ़। दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा थाने में बारातियों के नाचने को लेकर हुए विवाद में युवक की बीती रात हत्या हो गई थी। इस मामले में आरोपी युवकों को दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही पकड़ लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ने बताया कि इस मामले में कुल 7 लोगों को आरोपी है। इनकी पुलिस ने गिरफ्तारी की है। इन पर धारा 147,323,427,302 की धाराओं के तहत अपराध कायम किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में आकाश यादव पिता धनेश यादव उम्र 21 वर्ष निवासी कोपरा थाना पांडुका ने शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य रुप से संजय यादव उम्र 19 वर्ष,सूरज यादव उम्र 20 वर्ष,रुपेश यादव 25 वर्ष,उमेश यादव उम्र 20 वर्ष, रितेश पांडे उम्र 22 वर्ष,ओमकार कुमार उम्र 20 वर्ष,कुलदीप यादव उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर हिरासत में भेजा गया है।

बता दें कि दुर्ग जिले में बारात में आये दूल्हे के भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक युवक दूल्हे का चचेरा भाई था, जो गरियाबंद से जेवरा सिरसा बारात आया था। इस दौरान नाचने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ, उतने में 8 से 10 लड़कों ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी है। युवक का नाम हेमचंद यादव 24 वर्ष था।

Next Story