छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: एक ही परिवार 6 सदस्यों ने की युवती की पिटाई, बदनाम करने का लगाया आरोप

Nil dhankar
7 Dec 2021 4:17 PM IST
छत्तीसगढ़: एक ही परिवार 6 सदस्यों ने की युवती की पिटाई, बदनाम करने का लगाया आरोप
x
छत्तीसगढ़

कांकेर। कांकेर जिले में बांदे थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ 6 लोगों ने मिलकर बेदम मारपीट की है। पुलिस ने एक ही परिवार के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पूरा मामला मोबाइल में बातचीत से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पीड़ित युवती के पड़ोस में रहने वाली एक अन्य युवती ने पीड़ित युवती के घर आकर घर में रखे मोबाइल से किसी नम्बर पर फोन किया था। जिसके बाद उक्त नम्बर से बाद में फोन आया और एक युवक ने पीड़ित युवती के माता पिता से फोन पर गाली गलौज की।

जिस पर नाराज पीड़िता ने उक्त युवती के घर जाकर नाराजगी जताई तो घर के सदस्यों ने बेटी को बदनाम करने की बात कहते हुए युवती के साथ लात मुक्के से बेदम मारपीट कर दी। दर्द से तड़पती युवती को तत्काल बांदे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था, जहां से इसे पखांजुर अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस ने मामले के आरोपी एक ही परिवार के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


Next Story