छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 46 हजार नगदी के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार...5 मोबाइल भी जब्त

Admin2
9 Nov 2020 4:38 PM IST
छत्तीसगढ़: 46 हजार नगदी के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार...5 मोबाइल भी जब्त
x
पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़। जगदलपुर के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत हिकमीपारा में स्ट्रीट लाइट के नीचे अवैध रूप से कुछ व्यक्ति रूपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़ाए। इन्हें कोतवाली पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम आकाश रवानी, मनोज कुमार, इंद्र कुमार, अंकित श्रीवास, अमित चौहान और नितिन दास बताया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से नगदी 46 हजार रुपए,5 मोबाइल, ताश के 52 पत्ते को जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय जगदलपुर पेश किया गया।



Next Story